Wednesday, October 15, 2008

जय हो मेरे बाबा की

जय हो मेरे बाबा की , जय हो प्यारे बाबा की |
जय हो सरकार की ,मेरे बाबा की दसो दिशाओं में जैकार हो | मेरे बाबा -----
सिर पर जटा सोहे सांवर बदनवा |
विश्व विमोहन बाबा के नयनवा |
दृष्टी जिसपर पर जाए, उसका बेडापार हो | मेरे बाबा ----
श्वेत बतीसी लागे मोतिया के दनवा |
मीठी मुस्कान मोहे सारा जग मनवा |
अति कर्णप्रिय वाणी गूंजे वारंवार हो |मेरे बाबा ----
दिव्य ललाट और बाहु विशाला |
कटि लघु अम्बर सोहे मृगछाला |
अनुपम रूप उनका भारी चितचोर हो | मेरे बाबा ----
करुना कृपा और दया की वृष्टि |
करते अमानव से मानव की सृष्टी |
चरणों का आश्रय देकर करें चमत्कार हो |मेरे बाबा ---

                                                                  रचना : श्री ओम प्रकाश सिंह

No comments: